GA4-314340326 सिल्ली-सोनाहातू को जोड़ने वाला पतराहातू-तेतला पुल धंसा, आवागमन ठप

सिल्ली-सोनाहातू को जोड़ने वाला पतराहातू-तेतला पुल धंसा, आवागमन ठप

दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी में पानी का दबाव बढ़ने से पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त 

Illegal sand mining has caused the Patrahatu-Tetla bridge connecting Silli-Sonahatu to collapse, disrupting traffic.
पुल का क्षतिग्रस्त पिलर।
अनूप महतो/सिल्ली (रांची) : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में सिल्ली और सोनाहातू प्रखंड को जोड़ने वाला पतराहातू-बड़ाईक तेतला उच्च स्तरीय पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के दो पिलर मंगलवार देर शाम पानी के बहाव के कारण धंस गए। पिलर धंसने से पुल का एक बड़ा हिस्सा खतरनाक तरीके से झुक गया है, जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है। हालात इतने नाजुक हैं कि अब पुल से पैदल चलना भी जानलेवा साबित हो सकता है।
Illegal sand mining has caused the Patrahatu-Tetla bridge connecting Silli-Sonahatu to collapse, disrupting traffic.
पिलर धंसने से बीच में पुल भी खतरनाक तरीके से झुक गया है।

 दोनों थानों ने लगाया नोटिस 

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखने हुए सोनाहातू और सिल्ली थाने की पुलिस ने पुल के दोनों छोर पर अपने तरफ नोटिस लगा दिया है, ताकि कोई जान-माल का नुकसान न हो।


  





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने