दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी में पानी का दबाव बढ़ने से पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त
 |
| पुल का क्षतिग्रस्त पिलर। |
अनूप महतो/सिल्ली (रांची) : पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में सिल्ली और सोनाहातू प्रखंड को जोड़ने वाला पतराहातू-बड़ाईक तेतला उच्च स्तरीय पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के दो पिलर मंगलवार देर शाम पानी के बहाव के कारण धंस गए। पिलर धंसने से पुल का एक बड़ा हिस्सा खतरनाक तरीके से झुक गया है, जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है। हालात इतने नाजुक हैं कि अब पुल से पैदल चलना भी जानलेवा साबित हो सकता है।
 |
पिलर धंसने से बीच में पुल भी खतरनाक तरीके से झुक गया है।
दोनों थानों ने लगाया नोटिस ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखने हुए सोनाहातू और सिल्ली थाने की पुलिस ने पुल के दोनों छोर पर अपने तरफ नोटिस लगा दिया है, ताकि कोई जान-माल का नुकसान न हो।
|
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.