GA4-314340326 तोरपा की तन्नू को बीपीएससी की परीक्षा में 583वां रैंक, सफलता में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान

तोरपा की तन्नू को बीपीएससी की परीक्षा में 583वां रैंक, सफलता में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान

तन्नू को मिठाई खिलाते मम्मी -पापा।

 MadhuTorpa (Khunti): तपकरा रोड की तन्नू कुमारी ने बीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 583 रैंक के साथ सफलता अर्जित की है। प्रकाश अग्रवाल के तीन बच्चों में सबसे बड़ी तन्नू फिलहाल रांची में रहकर पढ़ाई कर रही है। तन्नू की सफलता के बाद उसे बधाई देनेवालों का तांता लग गया है। तन्नू ने बताया कि एक निश्चित सफलता के लिए जीवन में एक रूटीन बहुत जरूरी है, दिनभर में 7 से 9 घंटे की लगातार मेहनत ने मुझे ये सफलता दिलाई है। सोशल मीडिया के जमाने में मोबाइल से दूरी कैसे बनाई, यह पूछने पर तन्नू ने कहा कि हर चीज के दो पहलू होते हैं, मैंने इसी मोबाइल के यूट्यूब को पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया, जहां से मुझे सफलता के लिए बहुत से सुझाव मिले। 

तन्नू ने ग्रेजुएशन तक की खूंटी से पूरी की

बता दें कि तन्नू की प्राथमिक शिक्षा न्यू डॉन स्कूल में हुई है। उसके बाद संत अन्ना से मैट्रिक, संत जोसेफ कॉलेज से इंटर तथा बिरसा कॉलेज खूंटी से गणित विषय में गोल्ड मेडल के साथ स्नातक की परीक्षा पास की है। तन्नू फिलहाल इग्नू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी कर रही है। तन्नू ने बताया कि परीक्षा पिछले साल हुई थी तथा जनवरी में मेंस और 17 अक्टूबर को इंटरव्यू हुआ था। रिजल्ट शनिवार को आया है। उसका चयन रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है। तन्नू की मां पुष्पा अग्रवाल ने बेटी की सफलता की खबर सुनते ही पूजा-पाठ में लग गई। ज्ञात हो कि तन्नू के भाई विकास अग्रवाल प्रसिद्ध चित्रकार और कलाकार हैं, उनका यूट्यूब पर कलाकोश नाम से चैनल है।


Torpa's Tannu got 583rd rank in BPSC exam, social media played a big role in her success.


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने