GA4-314340326 एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का चैंपियन बना एफसी मासू

एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का चैंपियन बना एफसी मासू

angara(ranchi)  बीसा पंचायत सचिवालय मैदान में शनिवार को खेले गये एक दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन एफसी मासू की टीम बनी। रोमांचक फाइनल में मासू ने स्टूडेंट क्लब बेंती को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से हराया। टुर्नामेंट का आयोजन जयराम स्पोर्ट्स क्लब बीसा ने किया। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व विशिष्ट अतिथि बीसा मुखिया मंजोती देवी ने पुरस्कार वितरण किया। दोनों टीमों को पुरस्कार स्वरूप एक एक खस्सी दिया गया। टुर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल हुई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, पुसुवा लोहरा, गणेश भोगता, सहित आयोजन समिति के विभीषण बेदिया, रामदेव बेदिया, पीकेश्वर बेदिया, जुकेश्वर, रोहित बेदिया, सोनाराम बेदिया, बालकिशोर बेदिया, प्रेम बेदिया, धीरज बेदिया, केसो बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने