GA4-314340326 गेतलसूद में छह किसानों के बीच हुआ उन्नत किस्म के बकरी सेट का वितरण

गेतलसूद में छह किसानों के बीच हुआ उन्नत किस्म के बकरी सेट का वितरण

angara(ranchi) गेतलसूद स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम फार्म में शनिवार को कांके प्रखंड के राहड़ा गांव के छह किसानों के बीच उन्नत नस्ल के ब्लैक बंगाल बकरी का वितरण किया गया। सभी को चार बकरी व एक बकरा सेट दिया गया। बकरी का वितरण दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम रांची के द्वारा आर्या परियोजना के तहत किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा. अजीत सिंह, डा. भरत महतो, संतोष कुमार, कुलदीप महतो, बिंदेश बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने