GA4-314340326 जेपीएल सिल्ली: विदेशी खिलाड़ियों के खेल कर बेहतर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं स्थानीय खिलाड़ी

जेपीएल सिल्ली: विदेशी खिलाड़ियों के खेल कर बेहतर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं स्थानीय खिलाड़ी

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)   सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग में नाइजीरिया फुटबॉलर के साथ खेल कर बेहतर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं स्थानीय फुटबॉलर। पिछले कई वर्षों से रांची डिवीजन से खेलने वाले स्थानीय फुटबॉलर सिल्ली प्रखंड के बिसारिया गांव के रहने वाले दीपक महतो व विक्की महतो इन्होंने कहा कि शुरुआती खेल में विदेशी खिलाड़ियों के साथ तालमेल में थोड़ी कमी थी परंतु अब उनके खेल के हिसाब से हम भी ढल गए है। नाइजीरिया के फुटबॉलर चिबुज़ा के साथ खेलने से फुटबॉल पासिंग के साथ-साथ बेहतर किक का इसके अलावा कम से कम समय में फुटबॉल को किस तरह से  विपक्ष टीम के गोल पोस्ट तक पहुंचे। कैसे किन-किन खिलाड़ियों को पासिंग देते हुए गोल पोस्ट तक पहुंचे, उनके इस तरह के खेल से काफी प्रभावित हुए हैं और बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। नाइजीरिया फुटबॉलर चिबुज़ा ने कहा कि न्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां का माहौल खेल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां के खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति खासा क्रेज है और खेल के प्रति उनकी मेहनत भी अद्वितीय है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने