GA4-314340326 जेपीएल सिल्ली: तेलंगाना टाइटंस व सिल्ली यूनाइटेड जीता

जेपीएल सिल्ली: तेलंगाना टाइटंस व सिल्ली यूनाइटेड जीता

 

silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गये मैच में तेलंगाना टाइटंस व सिल्ली यूनाइटेड ने अपना अपना मैच जीता लिया। तेलंगाना ने अपना मैच 4-3 गोल से व सिल्ली 3-2 गोल से जीता। पहला मैच रमेश स्पोर्टिंग बनाम तेलंगाना टाइटंस के बीच खेला गया। दोनो ही टीमो के बीच खेल के दौरान काफी उतार चढ़ाव रहा  इस दौरान तेलंगाना टाइटंस के खिलाडियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर से पूर्व 2 गोल किये। जवाब में रमेश स्पोर्टिंग की टीम ने भी अपने टीम के लिए 1 गोल किये। मध्यांतर के पश्चात खेल के 10 मिनट के बाद ही तेलंगना टाइटंस के खिलाड़ियों ने अपने टीम के लिए 1 गोल किये।तभी कुछ क्षण के बाद ही रमेश स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने अपने टीम के लिए शानदार 2 गोल मारकर 3-2 से बढ़त बना ली। खेल के समाप्ति के 8 मिनट पूर्व  तेलंगना टाइटंस ने 1 गोल किये खेल के अंतिम क्षण में कॉर्नर का मूव बना जिसका खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुए गोल किये। जिसेसे तेलंगाना टाइटंस की टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया। वही शुक्रवार शाम को  सिल्ली यूनाइटेड बनाम एचएलएम के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया जिसे स्थानीय दर्शकों का मन मोह लिया। वही एचएलएम की टीम ने अपने टीम के लिए 2 गोल किये वही सिल्ली यूनाइटेड की टीम ने लगातार मुव बनाते हुए अपने टीम के लिए 3 गोल कर 3-2 से मैच जीत लिया।

कैमरे की नजर:






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने