ओमप्रकाश सिंह /sonahatu(ranchi) एक माह से लगभग 60 की संख्या में हाथियों का झुंड बांस वन के जंगल में डेरा जमाये हुये है। राहे प्रखंड के लोवाहातू पंचायत, सोनाहातू प्रखंड के गलऊ,जिन्तु ओर सोनाहातू पंचायत के दर्जनों गांव हाथियों के रडार में है। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों का झुंड जिस धान खेत में जाते है खेत मैदान बन जाता है। धान की बालियां निकल रही है तो कुछ में अब पकने वाला है। किसानों का साल भर का बजट धान के पैदवार से बनता है।धान के पैदवार से ही खाने और कपड़े की खरीदारी होती है। धान तो हाथियों ने नष्ट कर दिया है अब त्यौहार कैसे होगा,मेहमानी कैसे होगा,बच्चों का पढ़ाई कैसे होगा ये चिंता किसानों को खाये जा रही है।शाम होते ही गांव सुनसान हो जा रही है। सड़के वीरान हो जाती है। सोनाहातू-चन्दनडीह सड़क, सोनाहातू -हितजारा सड़क, गलऊ-मुरुतडीह-वनडीह सड़क,लोवाहातू-खाटँगा सड़क हाथियों के कब्जे में है। इन सड़कों पर दोपहर बाद चलना बंद हो गया है। वन विभाग, हाथी मित्र और हाथी भगाओ दल काफी प्रयास कर रहे है लेकिन हाथियो को भागाने में असफल साबित हो रहे है।अब तक 80 एकड़ में लगे धान नष्ट हो चुके है। किसान हताश ओर मायूस हो चुके है। प्रखंड में धरना प्रदर्शन, सड़क जाम,आंदोलन बारी बारी से किया जा चुका है। परिणाम कुछ नही निकला है।
गुस्से में गजराज: चार पंचायत में अघोषित कफर्यू
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.