GA4-314340326 डुमरी उपचुनाव: 5 सितंबर की सुबह 373 मतदान केन्द्रों पर होगा वोटिंग, प्रशासन की तैयारी पूर्ण

डुमरी उपचुनाव: 5 सितंबर की सुबह 373 मतदान केन्द्रों पर होगा वोटिंग, प्रशासन की तैयारी पूर्ण

मतदान केन्द्र की ओर जाते सुरक्षाकर्मी
डुमरी से तारकेश्वर महतो /dumri(giridih) उपचुनाव को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने तैयारी भी पूरी कर ली है।  मंगलवार सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं 8 सितंबर को मतगणना के बाद चुनाव के परिणाम की घोषणा की जायेगी । चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। भारी संख्या में सीआरपीएफ, झारखंड आर्म्स पुलिस की इको कंपनी, होमगार्ड, जिला आर्म्स पुलिस फोर्स, झारखंड जगुआर फोर्स की तैयारी की गयी है।डुमरी स्थित अनुमंडलीय कार्यालय के डिस्पैच सेंटर से ईवीएम, वीवीपैट और अन्य मतदान सामाग्री के साथ कलस्टर के लिए  रवाना कर दिया गया है। ये मतदानकर्मी 5 सितंबर को सुबह 5 बजे के पहले अपने-अपने बूथों पर पहुंचेंगें।

डुमरी विस के कुल 373 मतदान केन्द्र में 2.98 वोटर करेंगे उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला
निरीक्षण करते अधिकारी
वही मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए कुल 21 कलस्टर बनाये गये हैं। जिसमें चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में 4 और नावाडीह में 17 शामिल हैं। बोकारो में 174 मतदान केंद्रों के लिए कुल 174 मतदान दल गठित किया गया है। इसके अलावे 10 फीसदी मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा गया है। आज सभी मतदान कर्मियों को अनुमंडल कार्यालय परिसर से डुमरी के लिए रवाना किया गया है। आपको बताते चले कि डुमरी में 199 मतदान केंद्र, नवाडीह प्रखंड में 129 मतदान केंद्र, चंद्रपुरा में 45 समेत कुल 373 मतदान केंद्र बनाए गए है। महिला मतदान केंद्रों की संख्या एक है इस उपचुनाव के लिए एक मॉडल मतदान केंद्र भी बनाया गया है। उपचुनाव में कुल 2 लाख 98 हजार 627 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें डुमरी में 1 लाख 59 हजार 596, नवाहीड में 1 लाख 2 हजार 736 और चंद्रपुरा में 36 हजार 295 मतदाता वोट डालेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने