 |
| वोट देने से वंचित आजसू कार्यकर्ता को भेजा गया जेल |
डुमरी से तारकेश्वर महतो/dumri(giridih) डुमरी उपचुनाव में वन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा मतदान को प्रभावित करने के लिए दो मतदाताओं जिनका नाम रविकांत एवं गणेशपुरी को बूथ नंबर 3 ग्राम-संसारको, पंचायत-संसारको से गिरफ्तार करके जिला वन पदाधिकारी, गिरिडीह के समक्ष ले जाया गया जिससे वे दोनो मताधिकार से वंचित हो गए। इस संबंध में आजसु पाटी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि यह एक साजिश के तहत सत्ता पक्ष को प्रभावित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई। वन विभाग के पदाधिकारी मतदान के पश्चात भी गिरफ्तार करके ले जा सकते थे, लेकिन इन्होंने मतदान को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस तरह का कार्य किया है। ये दोनो आजसू पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.