GA4-314340326 शौंडिक जागरण मंच सिल्ली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

शौंडिक जागरण मंच सिल्ली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

शपथ दिलाते
silli(ranchi)  शिव गंगा  शौंडिक भवन में  शौंडिक जागरण मंच सिल्ली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई। मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, अध्यक्ष राधेश्याम साहु, महासचिव  सुधीर कुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार साहू  को  शपथग्रहण  मंच के संरक्षक  कुमुद प्रसाद साहू एवं  निर्मल चन्द्र साहू द्वारा दिलाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता का शपथ लेते कहा कि समाज के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे एवं पूरे ईमानदारी पूर्वक समाज को आगे बढ़ाने के दिशा में काम करेंगे। तथा इकाइयों का भ्रमण कर नये सिरे से गठन करने पर भी चर्चा की गई। 

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सदस्य
आगामी  10 सितम्बर को मंच के विस्तार करने, एवं नये पदाधिकारियों का पदभार देकर, उन्हें भी शपथग्रहण कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मंच के  कार्यकारी अध्यक्ष गणेश साहू,भूपेन भगत,कनीलाल साहु, अरूण कुमार साहू, रंजीत साहू, मनमोहन साहू, संजय भगत,राज कुमार भगत, संतोष साहू, बद्री नारायण साहू, ओम कुमार साहू, सुशांत भगत, दीपक कुमार साहू, केन्द्रीय प्रवक्ता  रुपेश कुमार साहू, काजल कुमार साहू, संजय साहू, रूपक, सांसद प्रतिनिधि  बिनोद कुमार साहू आदि सभी इकाइयों के  समाजसेवी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने