Angara(Ranchi) 21वां चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट गेतलसूद का शुभारंभ 21 नवंबर से हो रहा है। महेशपुर शिवमंदिर शुक्रवार को राजेन्द्र यूनाइटेड के सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर टूर्नामेंट का फिक्सचर जारी किया गया। विधि विधान से पूजा-अर्चना कमिटी के प्रवक्ता शिवदास गोस्वामी ने संपन्न कराया। टूर्नामेंट का सभी मैच अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में खेला जाएगा। उदघाटन मैच 21 नवंबर को अपराहन 1 बजे से हाथुकोदा सत्यारी टोली व फोरएस बड़ाम के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 नवंबर को खेला जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि भारत सरकार के पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव केके सोन है। अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि वर्ष 2001 से लगातार टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। विजेता को पांच लाख रूपया, उपविजेता को तीन लाख रूपया व दोनों सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों को एक-एक लाख रूपया का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्लेयर आफ टूर्नामेंट को अभिषेक वस्त्रालय गोंदलीपोखर की तरफ से एक स्मार्ट टीवी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा, सीएमडी सागर साहू, सीईओ जैलेंद्र कुमार, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, प्रबंधक संतोष सिन्हा, सह कार्यालय प्रभारी शंकर बैठा, उपाध्यक्ष राजेश लोहरा, वीरेंद्र सिंह भोगता, सह कोषाध्यक्ष राजन महतो, संजय नायक, संजय महतो, आतिश महतो, बिपिन मुंडा, जयशंकर पाहन, भुवनेश्वर बेदिया, संजय बेदिया, दीपक महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.