GA4-314340326 रांची में कोहरे का कहर : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थमीं विमानों की उड़ान, चार फ्लाइट्स लेट, एक रद्द

रांची में कोहरे का कहर : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थमीं विमानों की उड़ान, चार फ्लाइट्स लेट, एक रद्द

Fog wreaks havoc in Ranchi: Flight operations halted at Birsa Munda Airport, four flights delayed, one cancelled

रांची : राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह मौसम के बदले मिजाज ने हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम होने के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया। सुबह से ही एयरपोर्ट परिसर में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते दूसरे शहरों से रांची आने वाले चार प्रमुख विमान अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। इसके अलावा, एक फ्लाइट को पूरी तरह से रद्द करना पड़ा।

इन विमानों पर पड़ा असर

 दिल्ली से रांची : इंडिगो की उड़ान (6ई 2039) – सुबह 7:15 बजे की बजाय विलंबित।

पुणे से रांची : इंडिगो की उड़ान (6ई 6484) – सुबह 7:30 बजे की बजाय लेट।

 दिल्ली से रांची : एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 1046) – सुबह 9:20 बजे की बजाय विलंबित।

 बेंगलुरु से रांची : एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 1239) – सुबह 9:30 बजे की बजाय लेट।

कोलकाता फ्लाइट रद्द

सुबह 8:15 बजे कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7461 को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। हालांकि, एयरलाइंस द्वारा इस फ्लाइट के रद्द होने की सूचना समय रहते यात्रियों को दे दी गई थी, जिससे यात्री एयरपोर्ट पहुंचने की परेशानी से बच गए।

यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

विमानों के लेट होने के कारण रांची से विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होने वाले यात्री भी असमंजस में दिखे। घंटों इंतजार के बाद अब दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट्स ने रांची के लिए उड़ान भर ली है, जिनके जल्द ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने की उम्मीद है। मौसम की बेरुखी के चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी दिनभर की यात्रा योजना प्रभावित हुई।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم