angara(ranchi) जसपुरिया एफसी नवागढ़ की टीम ने तीन दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। रविवार को बीसा पंचायत सचिवालय मैदान में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में जसपुरिया ने एआर स्पोटिंग जोन्हा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 गोल से पराजित किया। टूर्नामेंट का आयोजन जयराम स्पोर्टिंग क्लब बीसा ने किया। विजेता टीम को नकद तीस हजार रूपया, उपविजेता टीम को नकद बीस हजार तथा दोनों सेमीफाइनल खेलने वाली नायक ब्रदर्श गेतलसूद व एनटीएल लालगंज को पांच-पांच हजार रूपया का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्लेयर आफ टूर्नामेंट एक साइकिल जसपुरिया एफसी के मनेश बेदिया को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण ग्रामप्रधान उमेश कुमार बड़ाईक, विधायक प्रतिनिधि अजय आर्या, जयराम महली, योगेन्द्र बेदिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष-विभिषण बेदिया सचिव-सोनाराम बेदिया, कोषाध्यक्ष-पीकेश्वर बेदिया, खेल प्रभारी-जुकेश्वर बेदिया जयराम बेदिया, सहीराम बेदिया, धीरज बेदिया, बादल बेदिया, छुटुराम बेदिया, दीपेन्द्र बेदिया, प्रेम बेदिया आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.