GA4-314340326 JTET 2026: गिरिडीह में 46 केन्द्रों पर कल होगी परीक्षा, डीसी ने दिए कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

JTET 2026: गिरिडीह में 46 केन्द्रों पर कल होगी परीक्षा, डीसी ने दिए कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

 

JTET 2026: Exam to be held tomorrow at 46 centres in Giridih; DC issues strict instructions for malpractice-free conduct
पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उपायुक्त।
ब्यूरो चीफ / गिरिडीह : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों, दंडाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और कई कड़े निर्देश दिए।

 दो पालियों में होगी परीक्षा, 46 केंद्र बनाए गए

जिले में JTET के लिए कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक नवंबर, रविवार को दो पालियों में परीक्षा होगी।पहली पाली (उच्च प्राथमिक स्तर- कक्षा 6 से 8)  में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। दूसरी पाली (प्राथमिक स्तर- कक्षा 1 से 5) में दोपहर 2:00 से शाम 4:30 बजे तक।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टैटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट पूरी सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाए। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेट और अन्य सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व प्रतिबंधित सामग्रियों के परीक्षा कक्ष में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी और केन्द्राधीक्षक उपस्थित रहे।

 बेंगाबाद व गांडेय में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

परीक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार जमीनी स्तर पर मुस्तैद हैं। शुक्रवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) अमरेंद्र डांग ने बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के साथ-साथ गांडेय के कमला नेहरू कन्या विद्यालय, +2 उच्च विद्यालय और अन्य निर्धारित केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों की क्षमता और बैठने की उचित व्यवस्था का जायजा। बिजली, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा।केंद्राधीक्षकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। DCLR ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराना प्रशासन का संकल्प है और सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर स्थानीय अभ्यर्थियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم