GA4-314340326 कामता व पैका महतो टोली में सोलर जलमीनार निर्माण का हुआ शिलान्यास

कामता व पैका महतो टोली में सोलर जलमीनार निर्माण का हुआ शिलान्यास

angara(ranchi)  कुच्चू पंचायत के कामता व पैका के महतोटोली में बुधवार को सोलर जलमीनार निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। कामता में आंगनबाड़ी केन्द्र के पास सोलर जलमीनार का निर्माण कराया जाएगा। 15वीं वित्त आयोग फंड से जिला परिषद रांची इसका निर्माण करा रही है। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि सोलर जलमीनार निर्माण की मांग सालों से की जा रही थी। लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी हो रही थी। सोलर जलमीनार के बनने से पेजलय समस्या का समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, बिरसा बेदिया, सहैदा ग्रामप्रधान पासरनाथ भोगता, प्रदीप खलखो, आंगनबाड़ी सेविका मेरी माधुरी टोप्पो, सुनील बांडो, नरेश बेदिया, पैका पंसस एमलेन खेस, उप मुखिया अंजली कुमारी, कांग्रेस नेता जितेंद्र महतो, संजय महतो, प्रदीप कुमार महतो, विष्णु महतो, जयंत महतो, बिजला उरांव, साधो उरांव, बंदे महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم