GA4-314340326 नायक ब्रदर्श फुटबाल टूर्नामेंट: बेहद रोमांचक मुकाबले में डुंगरी ने जीता खिताब

नायक ब्रदर्श फुटबाल टूर्नामेंट: बेहद रोमांचक मुकाबले में डुंगरी ने जीता खिताब

 



Angara(Ranchi)/ तीन दिवसीय दूसरा नायक ब्रदर्श फुटबाल टूर्नामेंट गेतलसूद का खिताब एनवीसी डुंगरी ने जीत लिया। शनिवार को गेतलसूद स्कूल मैदान में खेले गए खिताबी मुकाबले में डुंगरी ने अनाया एफसी कोकर को 1-0 गोल से पराजित किया। निर्णायक गोल सुमित कच्छप ने दागा। सुमित ने तीस मीटर की दूरी से शानदार गोल दागा। फाइनल मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। जबकी पुरस्कार वितरण भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी, मुखिया शांति मुंडा, शिक्षाविद डा. रिझू नायक, उपमुखिया शंकर बैठा, बजरंग नायक, रामसाय मुंडा ने किया। विजेता टीम को चालीस हजार नकद, उपविजेता टीम को तीस हजार नकद, दोनों सेमीफाइनल खेलनेवाली टीमों सदमा व चारीहुजीर को दस-दस हजार रूपया नकद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच का प्लेयर आफ मैच डुंगरी के सुमित कच्छप व प्लेयर आफ टूर्नामेंट डुंगरी के कप्तान सह गोलची रोहन नायक को एक साइकिल पुरस्कार में दिया गया। संचालन सावन नायक व शिवदास गोस्वामी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष कार्तिक नायक, सचिव छत्तीस नायक, कोषाध्यक्ष राजेश नायक, धनवीर नायक, विक्की नायक, रवि नायक, गंगाधर नायक, मुन्ना नायक, दिलीप, अनिकेत, गणेश, जयनाथ, दुर्गा, विशु, मनीष, रवि महतो, कोशल महतो, रितेश नायक आदि का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم