![]() |
| गिरिडीह में अधिकारियों के साथ समीक्षा करते सीईओ के. रवि कुमार व उपायुक्त। |
फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों की विधानसभावार समीक्षा
बैठक के दौरान फॉर्म-6, 6A, 7 और 8 से संबंधित अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई। 5 अगस्त से 29 सितंबर तक प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार जिले में फॉर्म-6 (नाम जोड़ने हेतु) के तहत कुल 49,612 आवेदन प्राप्त हुए। फॉर्म-7 (दावा एवं आपत्ति) के तहत कुल 569 आवेदन प्राप्त हुए। फॉर्म-8 (प्रविष्टियों में सुधार) के तहत कुल 55,626 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। चूंकि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है, अतः प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया।
नोटिस की सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन
SIR के तहत मतदाताओं को प्राप्त हो रहे नोटिसों की सुनवाई और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। के. रवि कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो। किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े। प्रत्येक मामले में उपलब्ध अभिलेखों और दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार और पारदर्शी कार्रवाई की जाए।
प्रेमदान अनाथालय और वृद्धाश्रम का दौरा
बैठक के पश्चात मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित अनाथालय 'प्रेमदान' का दौरा किया। उन्होंने वहां निवास कर रही महिलाओं, सेविकाओं और बच्चों से बातचीत कर SIR फॉर्म भरने और मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थान में रह रहे बच्चों की पहचान और दस्तावेजों की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें पात्रता मिलने पर नागरिक व निर्वाचन सुविधाएं प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।
वृद्धाश्रम में विशेष शिविर लागने के निर्देश
इसके बाद, उन्होंने शहर के वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया और बुजुर्गों से सीधा संवाद किया। कुछ बुजुर्गों द्वारा यह बताए जाने पर कि वृद्धाश्रम में रहने के कारण उनके आवश्यक दस्तावेज घर पर ही छूट गए हैं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम में विशेष शिविर आयोजित कर बुजुर्गों की मतदाता सूची और पहचान संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को सुगमता से पूरा कराया जाए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, सभी निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.