GA4-314340326 big breaking/ चुरनी फॉल घूमने गए प्रेमी-युगल के साथ अनहोनी: संदिग्ध स्थिति में प्रेमिका की मौत, प्रेमी हिरासत में

big breaking/ चुरनी फॉल घूमने गए प्रेमी-युगल के साथ अनहोनी: संदिग्ध स्थिति में प्रेमिका की मौत, प्रेमी हिरासत में

अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) अनगड़ा के प्रसिद्ध चुरनी फॉल घूमने गए प्रेमी-युगल के साथ मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फॉल घूमने के दौरान प्रेमिका की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरूप निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी। वहीं, प्रेमी रफीक अंसारी रामगढ़ जिले के गिद्दी (छपरी बड़काचुंबा) का रहने वाला है और पेंट-चूना का काम करता है।  पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

पल्सर बाइक से पहुंचे थे फॉल 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रेमी-युगल पल्सर बाइक (JH01AV 3539) से चुरनी फॉल पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक प्रियंका को चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। 

फॉल से ऊपर लाते समय तोड़ा दम 

अचानक हुई इस घटना से घबराए प्रेमी रफीक अंसारी ने वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की मदद से बेहोश प्रियंका को किसी तरह फॉल से ऊपर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। हालांकि, आरोप है कि ऊपर लाते-लाते ही प्रियंका की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद रफीक ने फोन पर मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को अपने साथ घर ले गए और इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज 

मृतका प्रियंका कुमारी
घटनास्थल अनगड़ा और टाटीसिलवे थाना क्षेत्र की सीमा पर आता है। सूचना मिलते ही टाटीसिलवे थाने की पुलिस हरकत में आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है। फिलहाल प्रेमी रफीक अंसारी टाटीसिलवे थाना पुलिस की हिरासत में है। 

क्या कहती है पुलिस? 

टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। हालांकि, शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे कार्डिएक अरेस्ट (दिल का दौरा) से जुड़ा मामला मानकर भी चल रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने