GA4-314340326 JPSC-JSSC पेपर लीक कांड: CID का शिकंजा कसा, बेंगाबाद में 4 अभ्यर्थियों को नोटिस, 20 संदिग्ध रडार पर

JPSC-JSSC पेपर लीक कांड: CID का शिकंजा कसा, बेंगाबाद में 4 अभ्यर्थियों को नोटिस, 20 संदिग्ध रडार पर

 

समिर उर्फ शालू की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज, मास्टरमाइंड के ससुराल वाले इलाके में हड़कंप

JPSC-JSSC paper leak case: CID tightens noose, issues notice to 4 candidates in Bangabad, 20 suspects on radar

गिरिडीह : झारखंड में JPSC और JSSC-CGL परीक्षा के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। CID ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के चार सफल अभ्यर्थियों को नोटिस तामील कराया है। CID की टीम ने बेंगाबाद थाना पुलिस के साथ बीते दो दिनों में मोतीलेदा-सिजुआ, ताराटांड़ के बड़ियाबाद और बदवारा के मुरगुमी गांव में दबिश दी। अभ्यर्थी घर पर नहीं मिले तो परिजनों को ही नोटिस थमाकर जल्द CID कार्यालय में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

स्थानीय पुलिस इस संवेदनशील मामले पर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई बेंगाबाद के कुख्यात आरोपी समीर उर्फ शालू की गिरफ्तारी के बाद मिली लीड पर हुई है।

क्यों बेंगाबाद पर है CID की नजर

सूत्रों के मुताबिक इस प्रखंड के विभिन्न गांवों से करीब 20 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो JPSC-JSSC में सफल हुए हैं, लेकिन उनकी सफलता संदिग्ध है। इस पूरे फर्जीवाड़े के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी का ससुराल बेंगाबाद में है, जहां पहले भी CID छापा मार चुकी है। CID की इस ताबड़तोड़ दबिश के बाद से बेंगाबाद में उन दलालों और अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है, जिन्होंने मोटी रकम देकर नौकरी ली थी। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस कांड में कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे और गिरफ्तारियां भी होंगी।

 



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم