 |
| घटनास्थल पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। |
गिरिडीह: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड गांव में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। दो बाइक पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ित एतवारी मंडल के घर में पत्नी अकेली थी। अपराधियों ने घर में घुसते ही महिला को कब्जे में लेकर मारपीट की और अलमारी-बक्से खंगाल डाले। लुटेरे सोने के दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल और करीब 5 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, पीड़िता से पूछताछ की और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.