giridih(jharkhand) जिनके कंधे पर साइबर अपराध से जनता को बचाने की जिम्मेदारी है, वहीं रिश्वतखोरी में लिप्त निकले। गिरिडीह साइबर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दारोगा के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत धनबाद ACB से की गई थी। सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया और साइबर थाना के गेट के पास ही जैसे ही दारोगा ने 30 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB टीम आरोपी दारोगा को धनबाद ले गई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत किस केस में मांगी गई थी, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। सवाल उठ रहा है कि जब साइबर सुरक्षा देने वाला थाना ही भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाए तो आम जनता किस पर भरोसा करे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.