GA4-314340326 राधा स्वामी संगठन के नाम पर करोड़ों की ठगी, झारखंड प्रभारी समेत 3 दबोचे गए

राधा स्वामी संगठन के नाम पर करोड़ों की ठगी, झारखंड प्रभारी समेत 3 दबोचे गए

 

Fraud worth crores in the name of Radha Swami organization, 3 including Jharkhand in-charge arrested.
मुकेश सिन्हा की पत्नी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
अमित सहाय / गिरिडीह:  राधा स्वामी संगठन के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले में पचंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठन के झारखंड प्रदेश प्रभारी मुकेश सिन्हा समेत दो अन्य प्रमुख पदाधिकारियों जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा (पत्नी) और विजिलेंस अफसर सुबोध सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पचंबा पुलिस ने मुकेश सिन्हा के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया।  उसके बाद देर रात मुकेश की पत्नी अनीशा सिन्हा और विजिलेंस अफसर सुबोध सिंह को गिरफ्तार किया। इन लोगों पर राधा स्वामी योजना के नाम पर हजारों लाभुकों से करोड़ों रुपये वसूले और फरार होने का गंभीर आरोप है।

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सैकड़ों लाभुक पचंबा थाना पहुंच गए और अपने पैसे की वापसी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। लाभुकों का कहना है कि कई महीनों से उनका EMI नहीं आ रहा है, जिससे वे आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। भीड़ के कारण थाना परिसर में कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा।

क्लीनिक में पर्ची काटने वाला बना करोड़पति

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कभी क्लीनिक में पर्ची काटने और ट्रैक्टर चलाने वाला मुकेश सिन्हा, संगठन से जुड़ने के बाद करोड़ों में खेलने लगा। फरार होने से पहले उसने अपने जन्मदिन पर लाखों रुपये खर्च किए थे और अकूत संपत्ति बना ली है। पुलिस अब उसकी संपत्ति की भी जांच कर रही है।

पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है

प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा से पूछताछ के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्य और बैंक लेन-देन के आधार पर ही पुलिस ने जिला प्रभारी और विजिलेंस अफसर को दबोचा है।

पचंबा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों से गहन पूछताछ जारी है। ठगी की कुल राशि, बैंक खातों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस मामले में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : राधा स्वामी संगठन के प्रदेश प्रभारी क्यों पकड़ा गया...





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने