GA4-314340326 राधा स्वामी संगठन के झारखंड प्रभारी मुकेश सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है आरोप

राधा स्वामी संगठन के झारखंड प्रभारी मुकेश सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का है आरोप


Theft at Government Upgraded Middle School in Dakra uncovered, two arrested; water cooler, tub, and RO recovered
गिरफ्तार कर मुकेश सिन्हा को ले जाती पुलिस।
गिरिडीह (#novbhaskar): राधा स्वामी संगठन के झारखंड प्रभारी हैं मुकेश सिन्हा। पचंबा थाने की पुलिस ने मंगलवार को उन्हें उनके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया। उन पर संगठन की विभिन्न योजनाओं के नाम पर राज्यभर के हजारों लाभुकों से करोड़ों रुपये की वसूली और निवेशकों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार होने का गंभीर आरोप है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

थाने में ठगी के शिकार लोगों ने किया हंगामा 

मुकेश सिन्हा की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही डूबी हुई पूंजी वापस मिलने की आस में सैकड़ों की संख्या में लाभुक पचंबा थाना पहुंच गए। देखते ही देखते थाना परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया।
कहा- पिछले कई महीनों से उन्हें किसी भी तरह का रिटर्न या ईएमआई (EMI) नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनके सामने भीषण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उनकी डूबी हुई पाई-पाई वापस दिलाने की मांग की है।

साधारण नौकरी से करोड़ों के साम्राज्य तक का सफर

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संगठन से जुड़ने से पहले मुकेश साधारण जीवन जीता था। एक डॉक्टर के क्लिनिक में पर्ची काटने और ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। हालांकि, राधा स्वामी संगठन की आड़ में फर्जीवाड़े का जाल बिछाने के बाद वह अचानक करोड़ों का आदमी बन गया। 
चर्चा है कि फरार होने से कुछ समय पहले ही उसने अपने जन्मदिन पर पानी की तरह पैसा बहाते हुए लाखों रुपये खर्च किए थे और इस दौरान अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। फिलहाल, पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और उसके नाम पर बनाई गई तमाम अचल संपत्तियों की सघन जांच में जुट गई है ताकि ठगी के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।







 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने