angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेड़वारी गांव निवासी सुरेन्द्र महतो के घर में चोरों ने ढाई लाख रूपया के समानों की चोरी कर ली। इस मामले की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। घटना करम पर्व की रात में हुई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर बगल बेड़वारी गांव में करम पर्व मनाने गए थे। सुरेन्द्र महतो ने बताया कि करम पर्व की रात लगभग 11 बजे उनके घर में चोरी की यह घटना हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और डेढ़ लाख मूल्य के सोना का जेवर, पचास हजार का चांदी का जेवर व नकदी 45,000 रुपये चोरी कर लिया। हालांकि पीड़ित परिवार ने सुबह अपने स्तर से आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान और चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने अनगड़ा थाना में आवेदन दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.