GA4-314340326 JPSC-JSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग, भाजपा ने किया DC-SP कार्यालय का घेराव

JPSC-JSSC पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग, भाजपा ने किया DC-SP कार्यालय का घेराव

नेताप्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बोले - छात्रों पर दर्ज केस वापस ले राज्य सरकार

BJP gheraoes DC-SP office, demands CBI probe into JPSC-JSSC paper leak
गिरिडीह में प्रदर्शन करते भाजपा नेता-कार्यकर्ता।
गिरिडीह : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक की CBI जांच कराने तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में JPSC और JSSC-CGL परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, लेकिन सरकार दोषियों को बचाने में लगी है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जाए और आंदोलन कर रहे निर्दोष छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे अविलंब वापस लिए जाएं।

मरांडी बोले-युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ 

प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आंदोलन करने वाले छात्रों पर केस दर्ज करना अलोकतांत्रिक है। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय, बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, जिला प्रभारी सरोज सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय चुन्नुकांत, सुरेश साल,  विनय सिंह, विभाकर पांडेय  सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم