फोटो : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर उनका दुग्धाभिषेक करते स्वामी देवेंद्र प्रकाश एवं अन्य।
KANKE NEWS,(RANCHI)। कांके लक्ष्मण चौक स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, समिति के अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, गिरजाशंकर पांडेय, मुकेश यादव, आशीष सिंह, शिव महतो, हरेकृष्ण महतो ने भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह का दुग्धाभिषेक किया। इसके पूर्व वैदिक पुरुष सूक्त के मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। अभिषेक के उपरांत महाआरती की गई। मुख्य अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कांके सहित पूरे राज्यवासियों के अभ्युदय और सर्वांगीण उत्थान के लिए भगवान श्रीकृष्ण से मंगल कामना और प्रार्थना की। पूजन के उपरांत संध्या भजन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश, महावीर मंडल कांके के संयोजक गिरिजा शंकर पांडेय, आयोजन समिति के संरक्षक अर्जुन यादव, अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा,मुकेश यादव आदि ने समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी प्रदान किया। इसके बाद दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कई स्थानीय मंडलियां शामिल हुईं। वहीं रात्रि में दोगोला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें भोजपुर बक्सर के व्यास तेरे नाम लहरी और सीवान के व्यास अरुण अकेला के बीच पूरी रात प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राइडर सिक्योरिटी प्रा. लि, रांची के प्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, संयोजक अर्जुन यादव, विष्णु यादव,मुख्य संरक्षक अवधेश यादव, अनिल बैठा,आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, सचिव अरविंद राय एवं शंभू यादव, संरक्षक जितेंद्र यादव, मुकेश यादव एवं शशिकांत यादव, उपाध्यक्ष चंदर यादव, सीताराम यादव, अमित यादव, तरुण वर्मा, विल्सन गुड़िया मिर्चू तथा प्रदीप यादव सहित अन्य सम्मिलित हुए।
कांके में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
Kanke
0
Tags
Kanke News



إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.