angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में बुधवार को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने महान पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एसआर रंगनाथन के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विचारों और व्यक्तित्व को सही दिशा देने वाली सच्ची मित्र हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट से सूचनाएं तो आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन पुस्तकों का अध्ययन गहराई से सोचने और समझने की क्षमता विकसित करता है। इस अवसर पर विद्यालय की लाइब्रेरियन अर्पणा आश, अकादमिक प्रभारी सुमंत कुमार सहित सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने भी पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अपना उत्साह जताया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.