GA4-314340326 55वां बिरसा उरांव मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच टाटीसिलवे ने जीता, 7 सितंबर को खिताबी मुकाबला

55वां बिरसा उरांव मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच टाटीसिलवे ने जीता, 7 सितंबर को खिताबी मुकाबला

प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार देते
angara(ranchi)  55वां बिरसा उरांव मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच टाटीसिलवे ने जीत लिया। गुड़ीडीह के अमडू मैदान में शनिवार को खेले गये उदघाटन मैच में टाटीसिलवे ने डीजेआर क्लब जिलिंग सेरेंग को 1-0 गोल से पराजित किया। उदघाटन जिला परिषद रांची के अध्यक्ष निर्मला भगत ने फुटबॉल को किक मारकर किया। विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, नामकुम के जिप सदस्य राम अवतार करकेट्टा थे। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। कमिटी के अध्यक्ष अशोक एक्का ने बताया कि 7 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। विजेता टीम को 61 हजार, उपविजेता को 41 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान की टीम को 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। खिताबी मुकाबले के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो है। इस अवसर पर मुखिया विजय उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, ग्राम प्रधान भीम सिंह मुंडा, राजू महली, अमर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने