angara(ranchi) जसपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जशपुरिया बीएड कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करना और विद्यार्थियों को शिक्षण की गरिमा से अवगत कराना था। इसका शुभारंभ जसपुरिया ग्रुप के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद व बालेश्वर प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि निदेशक शालिनी व प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय थे। इस मौके पर जैलेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के चरित्र और भविष्य निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जसपुरिया पब्लिक स्कूल, बीएड, डीएलएड व नर्सिंग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बिरेंद्र सर के मधुर गीत और ईशा, ईश्वर व प्रमोद के प्रभावशाली भाषणों ने सबका मन मोह लिया। निशा, स्वर्णपरी, प्रिया, रूपा व सुनंदा के मनमोहक नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की भी खूब सराहना हुई। अंत में मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.