angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सालहन पंचायत के पतराटोली, मंदिरटोला, टुरकीटोला, तुरूप व बेड़वारी में रविवार को विशेष बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज सेवी चामू महतो द्वारा 255 किसानों के बीच रबी फसल और औषधीय पौधों के बीज बांटे गए। इस दौरान किसानों को गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, मेथी के अलावा औषधीय श्रेणी में तुलसी, सतावर, सफेद मूसली, अश्वगंधा, नीम, करंज और आंवला के बीज उपलब्ध कराए गए। चामू महतो ने कहा कि "शुद्ध खेती ही स्वस्थ जीवन का आधार है"। उन्होंने ग्रामीणों से जैविक खेती अपनाने और औषधीय पौधों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बसंत चौधरी, राजेश महतो, मुनेश्वर महतो, दुलईर देवी, सीमा कुमारी, सुनील महतो अन्य लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.