GA4-314340326 बीसा पंचायत में 27 साल बाद भी नहीं बनी मुख्य सड़क, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

बीसा पंचायत में 27 साल बाद भी नहीं बनी मुख्य सड़क, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

angara(ranchi)  झारखंड गठन के 27 वर्ष पूरे होने को है, लेकिन अनगड़ा प्रखंड की बीसा पंचायत के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पंचायत के बीसा बस्ती से डुमर टोली मड़ई तक (लगभग 1,000 फीट) मुख्य सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। बीसा पंचायत की पूर्व मुखिया सुषमा देवी ने राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पंचायत भवन, बीसा टोली का मुख्य पथ है। इसके अलावा, यह सिमरा टोली, नया टोली, बीसा टोली और कड़रू टोली के ग्रामीणों को पंचायत भवन तथा अनगड़ा प्रखंड कार्यालय आने-जाने का एकमात्र मुख्य रास्ता है। देखरेख के अभाव में यह महत्वपूर्ण पथ पूरी तरह से उबड़-खाबड़ और दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। सड़क न होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व मुखिया सुषमा देवी ने राज्यसभा सांसद से तत्काल हस्तक्षेप करने और जनहित में उक्त मार्ग पर पीसीसी पथ का निर्माण जल्द से जल्द करवाने का आग्रह किया है, ताकि ग्रामीणों को इस दयनीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم