GA4-314340326 जैलेंद्र कुमार बने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, गेतलसूद में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जैलेंद्र कुमार बने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, गेतलसूद में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

angara(ranchi) भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जैलेंद्र कुमार को पंचायती राज प्रकोष्ठ (झारखंड प्रदेश) का नया संयोजक नियुक्त किए जाने पर गेतलसूद मंडल के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मनोनयन के बाद गेतलसूद मंडल की ओर से सोमवार को एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त प्रदेश संयोजक जैलेंद्र कुमार का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि जैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पंचायती राज प्रकोष्ठ राज्य भर में और अधिक मजबूत होगा। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बुधराम बेदिया (पूर्व एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष), सतदेव मुंडा (रांची पूर्वी जिला महामंत्री), दिलीप मिर्धा (मंडल महामंत्री), सुरेश महतो (मंडल महामंत्री), सीताराम मुंडा, दुर्गा महतो, पंचम भोगता, बलराम महतो, नागेश्वर महतो, अनिल मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم