GA4-314340326 चांदीडीह में 25 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

चांदीडीह में 25 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

angara(ranchi)  राजाडेरा पंचायत के चांदीडीह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत 25 केवीए के नया बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन उपप्रमुख जयपाल हजाम, विधायक प्रतिनिधि(ऊर्जा) छोटेलाल महतो व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। छोटेलाल महतो ने बताया कि गांव का बिजली ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गया था। विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, साकिर अंसारी, राजाडेरा पंचायत अध्यक्ष अभिराम मुंडा, ग्राम प्रधान खीरू उरांव, उजियस टोप्पो, मनोज करमाली, सूचित एक्का, सरतु मुंडा, नरेश पाहन, राजकुमार मुंडा, सुकरा मुंडा, कार्तिक मुंडा, संतोष मुंडा, बरतु मुंडा, राजनाथ मुंडा, राजेंद्र मुंडा, धर्मनाथ मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم