angara(ranchi) मां शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज गेतलसूद में बुधवार को शिक्षक दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक भरत पांडेय, ताराचंद मुंडा व अजय करमाली ने सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षण संस्थान व्यवसायिकी की दौड़ में शामिल हो गए हैं। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के बजाय संस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा हैं, जिसके परिणाम स्वरूप गुरु और शिष्य के बीच फासला बढ़ता जा रहा हैं। आरुणी जैसे छात्र और उनके गुरु भी अब विरले मिलते हैं। उन्होने विद्यार्थियों को अभी से ही लक्ष्य निर्धारित कर उसकी तैयारी करने की सलाह दी है। संचालन मौली कुमारी, लीलमनी कुमारी व संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सभी छात्र व छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.