angara(ranchi) कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को गोंदलीपोखर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें अनगड़ा प्रखंड के सभी नवनियुक्त जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. अमर कुमार चौधरी थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव व संचालन विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में हटिया विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मुंडा, जिला महासचिव विश्राम महतो, यूनूस अंसारी, संगठन प्रभारी सह महासचिव फारूक खान, महासचिव दीपा उरांव और साकिर अंसारी शामिल है। मुख्य अतिथि डॉ. अमर कुमार चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पूरी ऊर्जा के साथ जमीनी स्तर पर काम करें, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान में अटूट विश्वास रखती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने का दोहराया। इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, जोन तिग्गा, सरिता देवी, आशीष मुंडा, छोटेलाल महतो, संजय नायक, सफीक अंसारी, दूतीलाल बेदिया, संतोष कच्छप, बिहारी मुंडा, रोहित नायक, अनिता देवी, संगीता देवी, बुधराम लोहरा, कृष्णा महली, दशरथ पाहन, समीम खान सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.