GA4-314340326 SIR : तय समय में निपटाएं दावे-आपत्तियां, BLO घर-घर चिपकाएंगे ‘फैमिली टुगेदर’ स्टिकर

SIR : तय समय में निपटाएं दावे-आपत्तियां, BLO घर-घर चिपकाएंगे ‘फैमिली टुगेदर’ स्टिकर

Sir: Settle claims and objections within the stipulated time; BLOs will affix ‘Family Together’ stickers at every home.
रांची (#novbhaskar): मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न इस बैठक में जिले के सभी ERO, AERO और एडिशनल AERO शामिल हुए।

उपायुक्त ने विधानसभा वार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि दावा-आपत्तियों की सुनवाई, नोटिस वितरण और फॉर्म-6 व 8 के मोबिलाइजेशन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। AERO और ERO स्तर पर लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

घर-घर भ्रमण और स्टिकर अभियान : 25 अगस्त से 04 सितंबर तक BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और ‘Family Together’ स्टिकर लगाएंगे। EROs को इस अभियान की कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

BLA-2 को फॉर्म की उपलब्धता : BLO द्वारा BLA-2 प्रतिनिधियों को फॉर्म 9, 10, 11, 11A और 11B उपलब्ध कराकर इसका उचित रिकॉर्ड संधारित करने के आदेश दिए गए।

सतत मॉनिटरिंग : अधिकारियों को निर्देश मिला है कि वे जमीनी स्तर पर BLO को आ रही व्यावहारिक समस्याओं का तत्काल समाधान करें और पूरी पारदर्शिता बरतें।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم