रांची। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' (JMMSY) के तहत रांची जिले की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि का सफल भुगतान कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा रांची जिले की कुल 3,95,692 लाभार्थी महिलाओं के खाते में आधार-आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से राशि भेजी गई है। योजना के अंतर्गत जिले में कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार रुपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए भुगतान प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
किस प्रखंड में कितनी बहनों को मिली राशि
1. अनगड़ा 16,796
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र 13,406
3. बेड़ो 20,620
4. बुंडू 8,591
5. बुंडू नगर पंचायत - 3,566
6. बुढ़मू 17,841
7. चान्हो 19,374
8. हेहल शहरी क्षेत्र 16,376
9. कांके 31,620
10. कांके शहरी क्षेत्र 1,290
11. खलारी 9,632
12. लापुंग 11,866
13. मांडर 23,008
14. नगड़ी 18,345
15. नगड़ी शहरी क्षेत्र 8,244
16. नामकुम 18,071
17. नामकुम शहरी 9,571
18. ओरमांझी 17,898
19. राहे 9,551
20. रातू 20,427
21. सिल्ली 21,335
22. सोनाहातू 13,114
23. तमाड़ 18,832
24. टाउन अर्बन 26,042
25. इटकी 10152
26. बड़गाईं शहरी 10124

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.