जामताड़ा (#novbhaskar) : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 24 अगस्त से जारी सुनवाई अभियान की जामताड़ा जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आलोक कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का कड़ा निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को परेशान या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। नोटिस का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार समाप्त करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। जिला प्रशासन ने सभी BLO, सुपरवाइज़र और क्षेत्रीय कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंचाएं और प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराएं।
जानिए, सुनवाई प्रक्रिया की मुख्य बातें
प्रक्रिया एवं स्थल : जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों (नाला एवं जामताड़ा) के अंतर्गत पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों, प्रखंड कार्यालयों और मतदान केंद्रों पर कलस्टरवार सुनवाई चल रही है। ERO, AERO और अतिरिक्त AERO अधिकारियों की उपस्थिति में अभिलेखों की जांच की जा रही है।
आधार कार्ड की स्थिति : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में आधार कार्ड शामिल नहीं है। यदि मतदाता आधार कार्ड लेकर आते हैं, तो उन्हें 12 स्वीकृत दस्तावेजों में से कम से कम एक अन्य वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
भ्रामक सूचनाओं से बचाव : जिला प्रशासन ने मतदाताओं से किसी भी तरह की अफवाहों या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है।
सुनवाई के लिए मान्य 12 प्रमुख दस्तावेज
1. केंद्र/राज्य सरकार या PSU द्वारा जारी पहचान पत्र अथवा पेंशन भुगतान आदेश।
2. 01 जुलाई 1987 से पूर्व सरकार/स्थानीय निकाय/बैंक/डाकघर/LIC द्वारा जारी दस्तावेज।
3. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र।
4. वैध पासपोर्ट।
5. मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय का शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (मैट्रिक आदि)।
6. सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा निर्गत स्थायी निवास प्रमाण-पत्र।
7. वन अधिकार प्रमाण-पत्र।
8. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी OBC/SC/ST जाति प्रमाण-पत्र।
9. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू हो)।
10. राज्य या स्थानीय निकायों द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर।
11. सरकार द्वारा आवंटित भूमि या मकान का प्रमाण-पत्र।
12. पिछले SIR की प्रति।
27 अगस्त 2026 को सुनवाई कार्यक्रम (शेड्यूल)
08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
बूथ संख्या निर्धारित सुनवाई स्थल
292 से 298 पंचायत सचिवालय, पाकुड़िया
208 से 210 पंचायत सचिवालय, गेड़िया
299 से 305 पंचायत सचिवालय, मोरबासा
132 एवं 138 पंचायत सचिवालय, अम्बा
23 पंचायत सचिवालय, सिमलाडंगाल
09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
बूथ संख्या निर्धारित सुनवाई स्थल
242, 243 व 261 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पांडेडीह
245 व 246 जामताड़ा प्रखंड सह अंचल सभागार
258 व 259 JBC जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय
267, 268 व 269 जामताड़ा कॉलेज, जामताड़ा

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.