GA4-314340326 जामताड़ा में 2.58 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में भेजी गई मईया सम्मान व सर्वजन पेंशन राशि

जामताड़ा में 2.58 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में भेजी गई मईया सम्मान व सर्वजन पेंशन राशि

'Maiya Samman' and 'Sarvajan Pension' funds transferred to the accounts of over 2.58 lakh beneficiaries in Jamtara.
उपायुक्त आलोक कुमार।
जामताड़ा (#nobhaskar): रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जामताड़ा जिले के पौने तीन लाख से अधिक लाभुकों को बड़ी सौगात मिली है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत योग्य एवं अर्हताधारी लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी और पीएफएमएस के जरिए योजना राशि का समयबद्ध और पारदर्शी हस्तांतरण सुनिश्चित कर दिया है।

वित्त वर्ष 2026-27 में कराए गए गहन भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) के बाद जामताड़ा जिले के 1,52,741 पात्र महिलाओं को "झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना" के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि भेजी गई है। प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से यह वित्तीय सहायता सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे त्योहार के मौके पर उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

सर्वजन पेंशन के 1.05 लाख से अधिक लाभुकों को मिली राहत

दूसरी ओर सर्वजन पेंशन योजना के तहत भी जिले के 1,05,790 लाभुकों के खाते में एपीबीएस/पीएफएमएस प्रणाली के जरिए अगस्त माह की पेंशन राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। जिला प्रशासन की इस सतर्कता से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंदों तक योजना का लाभ बिना किसी बिचौलिए के पारदर्शी तरीके से पहुंचा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा का कवच पहुंचाना ही पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी रखते हुए इसी तरह पारदर्शी भुगतान जारी रहेगा।

पेंशन योजनावार लाभुकों संख्या 

* मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन : 79,704

* स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना : 11,953

* मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन : 12,844

* मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन : 1,215

* मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन : 74



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم