सिल्ली (रांची) : क्षेत्र के किसान अब अपनी फसलों की बेहतर सिंचाई कर सकेंगे। शुक्रवार को समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य अभय मांझी की अगुवाई में ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य किता नहर की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। पिछले कई वर्षों से नहर में कचरा, मिट्टी और झाड़ियां जम जाने के कारण खेतों तक पानी पहुंचना लगभग बंद हो गया था, जिससे स्थानीय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए अभय मांझी ने खुद पहल की और जेसीबी (JCB) व मजदूरों की मदद से कई किलोमीटर लंबी इस नहर की मुकम्मल सफाई करवाई।
नहर की सफाई करते मजदूर व इनसेट में अभय मांझी।
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
सफाई कार्य के दौरान समाजसेवी अभय मांझी ने कहा कि हमारे गांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह नहर ही खेती की मुख्य जीवनरेखा है। कचरा जमने के कारण किसान परेशान थे। जब ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराया, तो हमने खुद स्थल का निरीक्षण कर तुरंत इसे साफ कराने का निर्णय लिया।
नहर में पानी का बहाव सुचारू होने से अब किता, करमा लोटा, सुरगुंजाडीह, धधकीडीह, बड़कीटांड सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और सिंचाई संकट से मुक्ति मिलेगी। इस जनहित कार्य में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि रबींद्रनाथ मुंडा, रामपदो महतो, रामखेलावन महतो, मिथुनचंद्र महतो, वरुण महतो, सुपेन्द्र सिंह मुंडा, राजेश महतो, तीर्थ महतो, अजित महतो, बुद्धदेव महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.