सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण
![]() |
| सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में BP जांच कराते इरफान अंसारी। |
'बीपी हमारा नहीं, भाजपा वालों का बढ़ेगा'
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अपना ब्लड प्रेशर (बीपी) भी जांच कराया, जो 80/130 आया। इस पर जब पत्रकारों ने बीपी थोड़ा बढ़ा होने की बात कही, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "हमारा बीपी नहीं बढ़ेगा, बीपी तो भाजपा के लोगों का बढ़ेगा।"
JPSC मामले पर सख्त रुख, शांति की अपील
जेपीएससी (JPSC) परीक्षा में हुई गड़बड़ी के आरोपों पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से जांच कराएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी। मंत्री ने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने और सरकार पर विश्वास रखने की अपील की।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति जेपीएससी के मुद्दे पर राजनीति कर राज्य में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन झारखंड की जनता भाजपा नेताओं के चरित्र और उनकी नीयत को भली-भांति पहचान चुकी है।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अस्पताल पहुंचने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक महतो, महासचिव मंजूर मोमिन, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, पंचायत अध्यक्ष बिंदेश्वर महतो, सैयद कमर आलम, भगीरथ महतो, शमशेर आलम, मो. कलाम, मो. खलील, सदानंद सोनार, कार्तिक महतो सहित कई अन्य कांग्रेस जन और समर्थक उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.