angara(ranchi) रांची विश्वविद्यालय के पीजी कॉमर्स विभाग के डीन सह एचओडी पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. अमर कुमार चौधरी का शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर पहुंचने पर भव्य स्वागत सह नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉ. चौधरी अनगड़ा प्रखंड के चिलदाग गांव के रहने वाले है। वे शिक्षा के क्षेत्र में 41 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा देने के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए है। गोंदलीपोखर में स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. अमर कुमार चौधरी को फूल-मालाओं से लाद दिया। साथ ही अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ (बुके) देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उनके भावी जीवन के सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, हिमांशु शेखर चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, सुरेन्द्र महतो, विशेश्वर महतो, नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, रामनाथ महतो, अजय कुमार महतो, शिवदास गोस्वामी, सुरेश महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, ब्रजेश कुमार महतो, अजय कुमार भोगता, बलराम महतो, सुनील महतो, शिवशंकर केसरी, विष्णु महतो, राजेन्द्र महतो और साहेबराम महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.