angara(ranchi) बलिदानी राजकुमार महतो स्मृति न्यास की बैठक रविवार को गोविन्द महतो की अध्यक्षता में इनके आवास बीडबंगला में हुई। बैठक में न्यास के सुचारू संचालन, शैक्षणिक विकास और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष जयाप्रभा महतो, उपाध्यक्ष कारीनाथ महतो व कार्यकारी वित्त सदस्य गोविन्द महतो को बनाया गया। निर्णय हुआ कि न्यास का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोला जाएगा। न्यास की ओर से भावी कार्य-योजनाओं की रूपरेखा भी तय की गई। इसके तहत मासू स्थित बलिदानी राजकुमार महतो स्मारक भवन में संचालित लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई व ई-ट्रेनिंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं, बलिदानी राजकुमार महतो की जयंती के अवसर पर आगामी 9 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जबकी 4 जून को बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के साथ-साथ बालक-बालिकाओं के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस अवसर पर कुमारी संगीता, रामनाथ महतो, विशेश्वर मुंडा, सकल नाथ महतो, मूलू महतो, रीता देवी, रामलाल महतो और प्रतिमा देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.