GA4-314340326 27 सितंबर को करम मिलन समारोह मनाने को लेकर कमिटि गठित, माथुर प्रसाद बने अध्यक्ष

27 सितंबर को करम मिलन समारोह मनाने को लेकर कमिटि गठित, माथुर प्रसाद बने अध्यक्ष

angara(ranchi) 'करम मिलन समारोह' की तैयारियों को लेकर रविवार को मनोज महतो के आवास टाटीसिलवे पर हुई। इसकी अध्यक्षता माथुर प्रसाद ने की। निर्णय हुआ कि 27 सितंबर को करम मिलन समारोह का आयोजन ईईएफ मैदान टाटीसिलवे में किया जाएगा। इसके लिए एक तैयारी समिति का गठन किया गया। माथुर प्रसाद को अध्यक्ष, कृति बड़ाइक को उपाध्यक्ष, सुखदेव महतो को सचिव, मनोज कुमार महतो को सह-सचिव, प्रभु महतो को कोषाध्यक्ष तथा जितेन्द्र सिंह को संरक्षक बनाया गया। समिति की अगली बैठक 6 सितंबर को रखी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में रामचरण महतो, उमेश महतो, महेश्वर महतो, भनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, हरेन्द्र महतो, हेमंत महतो, राम सिंह महतो, रामदास महतो, अशोक महतो व जवाहरलाल महतो को रखा गया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم