GA4-314340326 ऑटो से सटकर बाइक गिरी तो भड़के दबंग: दो युवकों के सिर पर ईंट-पत्थर से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

ऑटो से सटकर बाइक गिरी तो भड़के दबंग: दो युवकों के सिर पर ईंट-पत्थर से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

घायल युवक
angara(ranchi) अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे बिखरी गिट्टी-बालू के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा, लेकिन इसके बाद हुई गुंडागर्दी ने दो युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया। ऑटो के हल्के धक्के से बाइक गिर जाने पर भड़के दबंगों ने दो युवकों पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई है और वे लहूलुहान हो गए। सीएचसी अनगड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया है। घायलों में जसपुरिया पब्लिक स्कूल (बीसा) के बस सहचालक नरेश मुंडा (रामदगा) और उनका साथी मंथन शाही (जोन्हा) शामिल हैं। नरेश ने अनगड़ा थाने में बुद्धेश्वर गोस्वामी और उनके परिजनों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। 

आखिर कैसे घटी घटना? 

नरेश मुंडा अपने साथी मंथन के साथ ऑटो से गेतलसूद बस्ती जा रहे थे। गेतलसूद दुर्गा मंदिर मोड़ के पास सड़क पर बिखरी बालू-गिट्टी के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी बाइक से सट गया, जिससे बाइक नीचे गिर गई। दोनों युवक इंसानियत दिखाते हुए ऑटो से उतरे और गिरी हुई बाइक को उठाने लगे। इसी दौरान बुद्धेश्वर गोस्वामी और उसके परिजन उग्र हो गए और दोनों युवकों पर अचानक ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। सिर पर ताबड़तोड़ वार होने से दोनों वहीं गिर पड़े। सूचना मिलने पर नरेश के बहन और दामाद मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाकर अस्पताल पहुंचाया। 

थाना प्रभारी का बयान "पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" — गौतम कुमार रजवार, थाना प्रभारी, अनगड़ा

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم