angara(ranchi) शिक्षा, शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा के प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो को प्रतिष्ठित ‘चाणक्य प्रशंसा सम्मान 2026’ से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान पटना के एल.एन.एम. कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन और बेंगलुरु के आईसीएसआरडी द्वारा आयोजित बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य विषय “समग्र विकास, बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व” था। संगोष्ठी में नरेन्द्र नाथ महतो को शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए "विशिष्ट शिक्षाविद्" के रूप में सम्मानित किया गया। गणित विषय के जाने-माने शिक्षाविद् महतो लंबे समय से शिक्षण, शोध, शिक्षक प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहे है। सम्मान मिलने पर प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जो उन्हें नवाचार व मूल्यपरक शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। उनकी इस उपलब्धि पर आरटीसी स्कूल परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों व क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.