angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि अनगड़ा में सोमवार को पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन सोमवार को मैनेजमेंट, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंग्लिश, फार्मेसी, लॉ नर्सिंग एवं कॉमर्स विभाग के छात्रों का ओरिएंटेशन हुआ वहीं दूसरे दिन कंप्यूटर साइंस , एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग, फॉरेंसिक साइंस, एवं फिजियोथेरेपी के छात्रों को ओरिएंटेशन होगा। तीसरे दिन छात्रों को विभिन्न एक्सपर्ट्स द्वारा विवि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी, जिसमें विवि के नियम-क़ानून, स्पोर्ट्स फैसिलिटीज़, ह्यूमन वैल्यूज, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट शामिल है। कार्यक्रम के आखिरी दिन नए छात्रों द्वारा कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुति होगी। प्रो चांसलर प्रो मधुलिका कौशिक ने कहा छात्र अपने जीवन में डिसिप्लिन, डेडिकेशन और टाइम मॅनॅग्मेंट के साथ कोई भी मुश्किल का सामना कर सकते है। ज्यादा से ज्यादा ओपन लर्निंग रिसोर्सेज का इस्तेमाल करे। कार्यवाहक वाईस चांसलर ब्रिगेडियर डॉ समर वीर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ शिव प्रताप वर्मा व डीएसडब्ल्यू डॉ जयंतिका पाल ने भी छात्रों को संबोधित किया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.