angara(ranchi) प्रखंड के सिरका गांधी ग्राम में शनिवार को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप द्वारा प्रदत्त 10 लाख मछली जीरा (मत्स्य बीज) का वितरण क्षेत्र के जरूरतमंद किसानों के बीच किया गया। यह वितरण सिरका, बागनटोली, बीसा, कुच्चू एवं बोंगईबेड़ा क्षेत्र के किसानों के बीच विधायक प्रतिनिधि संजय नायक और अजय आर्या ने संयुक्त रूप से किया।
मत्स्य पालन से बढ़ेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को मछली पालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, उचित देखभाल, दाना प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के तकनीकी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।विधायक प्रतिनिधि संजय नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य उत्पादन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। क्षेत्र में तालाबों और जल निकायों की पर्याप्त उपलब्धता है, ऐसे में किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन को अपनाकर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं और बेहतर मुनाफा कमा सकते है। इस अवसर पर कुलेश्वर मुंडा सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, कई ग्रामीण किसान और पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.