GA4-314340326 सिमडेगा: अवैध कारोबार से जब्त 340 बोरी यूरिया किसानों में बंटी, खेती के लिए मिली बड़ी राहत

सिमडेगा: अवैध कारोबार से जब्त 340 बोरी यूरिया किसानों में बंटी, खेती के लिए मिली बड़ी राहत

Simdega: 340 bags of urea seized from illegal trade distributed among farmers, providing major relief for farming
किसानों के बीच यूरिया का वितरण कराते अधिकारी।

सिमडेगा : जिले में अवैध यूरिया कारोबार के खिलाफ करीब एक साल पहले हुई कार्रवाई में जब्त 340 बोरी खाद आखिरकार किसानों के काम आई। सोमवार को प्रशासन की यूरिया निष्पादन समिति ने न्यायालय के आदेश के बाद यह खाद किसानों के बीच सरकारी दर पर वितरित कर दी। बरसात में कम कीमत पर खाद मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

क्या था मामला?

उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी और अंचल अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से ले जाई जा रही 340 बोरी यूरिया जब्त की गई थी। उस वक्त केरसई थाना में खाद को सुरक्षित रखा गया था। मामला न्यायालय में था, जहां से नीलामी की अनुमति मिलने के बाद अब इसका वितरण संभव हो पाया।

किसानों ने की सराहना

वितरण के दौरान किसानों ने कहा कि खरीफ सीजन में खाद की किल्लत के बीच यह राहत बड़ी है। समय पर खाद मिलने से धान और अन्य फसलों की खेती में मदद मिलेगी। साथ ही, अवैध उर्वरक कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई की भी सराहना की।

अधिकारियों ने दी चेतावनी

वितरण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, अंचल अधिकारी देवकांत सिंह और थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडे मौजूद रहे। प्रशासन ने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद खरीदें। यदि कहीं भी अवैध भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल सूचित करें। इस दौरान एटीएम अवधेश मेहर, अनु सोफिया एक्का, एफपीओ नरेश कुमार बेसरा समेत सभी कृषक मित्र उपस्थित थे।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم